V.S Awasthi

Add To collaction

अच्छा लगता है





अच्छा लगता है
**************
किसी के गम के आंशू पीना अच्छा लगता है।
किसी के दिल का दर्द चुराना अच्छा लगता है।।

पथ में अन्धे को राह दिखाना अच्छा लगता है।
गिरे हुए को हमें उठाना अच्छा लगता है।।

भूखे जीव की भूख मिटाना अच्छा लगता है।
प्यासे जीव की प्यास बुझाना अच्छा लगता है।।

धर्म कर्म के पथ पर चलना अच्छा लगता है।
ऊंच-नीच का भेद मिटाना अच्छा लगता है।।

बलि बेदी पर शीश कटाना अच्छा लगता है।
भारत मां का ताज बचाना अच्छा लगता है।।

धर्म युद्ध में मर मिट जाना अच्छा लगता है।
सत्य के पथ पर क़दम बढ़ाना अच्छा लगता है।।

मुसीबतों में हांथ बंटाना अच्छा लगता है।
रिश्तों में कर्तव्य निभाना अच्छा लगता है।।

ग़लत बात को गलत बताना अच्छा लगता है।
सत्कर्मी का साथ निभाना अच्छा लगता है।।

ज्ञान दीप की ज्योति जलाना अच्छा लगता है।
अन्धकार को दूर भगाना अच्छा लगता है।

मानवता का पाठ पढ़ाना अच्छा लगता है।
मानवता का धर्म निभाना अच्छा लगता है।।

बिछुड़ों को अपने गले लगाना अच्छा लगता है।
किसी के ग़म को दूर भगाना अच्छा लगता है।।


विद्या शंकर अवस्थी पथिक

   14
6 Comments

Seema Priyadarshini sahay

20-Jul-2022 06:30 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Abhinav ji

20-Jul-2022 09:11 AM

Nice

Reply

Raziya bano

20-Jul-2022 08:48 AM

Bahut khub

Reply